Thursday, December 11

Bihar

बिहार चुनाव 2025: बंपर वोटिंग से खुश हुए प्रशांत किशोर, बोले- जनता ने नया विकल्प अपनाया
Bihar, Politics

बिहार चुनाव 2025: बंपर वोटिंग से खुश हुए प्रशांत किशोर, बोले- जनता ने नया विकल्प अपनाया

गया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को हुई बंपर वोटिंग ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को बेहद खुश कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और उनके पास जनसुराज के रूप में एक नया विकल्प मौजूद है। मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने बताया कि भारी मतदान इस बात का सबूत है कि जनता नए विकल्प के प्रति उत्साहित है। उन्होंने कहा, "बीते वर्षों में लोग भाजपा के डर से नीतीश-भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर थे, लेकिन अब जनता के पास एक नया विकल्प है। यही कारण है कि इतने बड़े पैमाने पर मतदान हुआ।" प्रवासी मजदूर बने इस चुनाव का X फैक्टर प्रशांत किशोर ने कहा कि बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत और प्रवासी मजदूरों की सक्रिय भागीदारी इस चुनाव के X फैक्टर हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पहली बार 60 प्रतिशत से अधिक जनता बदलाव चाहती है ...
बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को, जानिए जिला और सीटवार डिटेल्स
Bihar, Politics

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को, जानिए जिला और सीटवार डिटेल्स

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब दूसरे चरण की बारी है। 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी और इसके बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में 64.66 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे, जो एक रिकॉर्ड था। इस बार भी दूसरे चरण में भारी मतदान की संभावना है। बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। दूसरे चरण में मतदान होने वाले जिले और सीटें गया (10 सीटें): बेलागंज, गया टाउन, बोधगया, टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी (SC), अतरी, इमामगंज (SC), गुरुवा, वजीरगंज कैमूर (4 सीटें): चैनपुर, मोहनिया, भभुआ, रामगढ़ रोहतास (7 सीटें): नोखा, डेहरी, काराकाट, करगहर, सासाराम, चेनारी, दिनारा औरंगाबाद (6 सीटें): गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा (SC), औरंगाबा...
सीतामढ़ी चुनावी रैली में राजनाथ सिंह बोले – ‘कट्टे वाला लड़का’ भी चर्चा में, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
Bihar, Politics

सीतामढ़ी चुनावी रैली में राजनाथ सिंह बोले – ‘कट्टे वाला लड़का’ भी चर्चा में, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। भाजपा के केंद्रीय नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेजरगंज के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल राम के समर्थन में रैली की। रैली के दौरान उन्होंने वायरल एक वीडियो का जिक्र करते हुए ‘कट्टे वाला लड़का’ शब्द का इस्तेमाल किया, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। 🔹 ‘कट्टे वाला लड़का’ का जिक्र राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद के कार्यक्रम में छह-सात साल के एक बच्चे को माइक थमा दिया जाता है और उससे यह बोलवाया जाता है कि “पहले हम अनपढ़ थे, हाथों में डंडा था, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो हाथों में कट्टा होगा।” उन्होंने इस पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है और भ्रष्टाचार के दाग रहित नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सुरक्षित हाथों में है। 🔹 बिहार के विकास और एनडीए का काम रक्षा मंत्री ने सभा ...
गोपालगंज में दलित वोटरों पर हमला, बीजेपी को वोट देने पर लाठी-डंडों से पीटा
Bihar

गोपालगंज में दलित वोटरों पर हमला, बीजेपी को वोट देने पर लाठी-डंडों से पीटा

गोपालगंज: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दलित परिवार के तीन सदस्यों को कथित तौर पर दबंगों ने बीजेपी को वोट देने के कारण लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 🔹 बुचेया गांव की दर्दनाक घटना 28 वर्षीय मनीष राम और उनके पिता छट्ठू राम एवं भाई बलम राम पोलिंग बूथ से घर लौट रहे थे। रास्ते में दबंगों ने उन्हें रोककर पूछा कि किसे वोट दिया। जैसे ही उन्होंने भाजपा को वोट देने की बात कही, दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। 🔹 घायलों का इलाज घायलों को पहले सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। देर रात भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल ...
बिहार चुनाव में पीएम मोदी का नया मिशन — अररिया की 6 में 6 सीटें जीतने का संकल्प!
Bihar

बिहार चुनाव में पीएम मोदी का नया मिशन — अररिया की 6 में 6 सीटें जीतने का संकल्प!

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज से एनडीए का चुनावी बिगुल फूंका। यह वही मैदान है जहां से पीएम मोदी अब तक छठी बार चुनावी रैली कर चुके हैं।इस बार पीएम मोदी ने अररिया को विशेष रूप से टारगेट किया है — क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को यहां की 6 में से केवल 4 सीटों पर जीत मिली थी। बाकी दो सीटें महागठबंधन और एआईएमआईएम के खाते में गई थीं। सवाल अब यह है कि क्या 2025 में पीएम मोदी का करिश्मा अररिया की 6 में 6 सीटों पर एनडीए की जीत का परचम लहरा सकेगा? अररिया जिले की 6 विधानसभा सीटों पर समीकरण 1. नरपतगंज सीट — बीजेपी का मजबूत किला 2020 में बीजेपी के जयप्रकाश यादव ने यहां 29 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने देवंती देवी को टिकट दिया है, जबकि राजद ने मनीष यादव को उतारा है। मुकाबला दिलचस्प लेकिन बी...
बिहार की 5 हॉट सीटें: जहां पिछली बार हजार वोटों से भी कम में तय हुई थी हार-जीत, इस बार भी रहा कांटे का मुकाबला
Bihar

बिहार की 5 हॉट सीटें: जहां पिछली बार हजार वोटों से भी कम में तय हुई थी हार-जीत, इस बार भी रहा कांटे का मुकाबला

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6 बजे तक कुल औसतन 64 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में वे 5 सीटें भी शामिल थीं, जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत-हार का फासला 1000 वोटों से भी कम रहा था। ये सीटें हैं — बखरी, बरबीघा, भोरे, मटिहानी और हिलसा। पिछले चुनाव में इनमें से तीन सीटें जेडीयू, एक सीपीआई और एक एलजेपी के खाते में गई थीं। वहीं इस बार भी इन सीटों पर दिलचस्प और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 1. बखरी सीट (बेगूसराय) — सीपीआई बनाम बीजेपी (लोजपा रामविलास) 2020 में सीपीआई ने यहां बीजेपी को महज 777 वोटों से हराया था। इस बार सीट बीजेपी ने लोजपा (रामविलास) को दे दी है, जबकि सीपीआई ने फिर से अपने मौजूदा विधायक सूर्यकांत पासवान पर भरोसा जताया है।इस बार मतदान प्रतिशत: 68.88% 2. बरबीघा सीट (शेख...
एंटी इनकंबेंसी गायब, रिकॉर्ड मतदान और आखिरी चुनाव की चर्चा — क्या नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ या होगी विदाई?
Bihar

एंटी इनकंबेंसी गायब, रिकॉर्ड मतदान और आखिरी चुनाव की चर्चा — क्या नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे शपथ या होगी विदाई?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64.69 फीसदी रिकॉर्ड मतदान ने सबका ध्यान खींचा है। यह आंकड़ा सिर्फ वोट प्रतिशत का नहीं, बल्कि जनता की मनोदशा का संकेत माना जा रहा है।एनडीए और महागठबंधन दोनों इसे अपने पक्ष का परिणाम बता रहे हैं, मगर असली सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में लौटेंगे, या यह उनके राजनीतिक जीवन का अंतिम अध्याय साबित होगा? 🗳️ मतदान में जोश, एंटी इनकंबेंसी गायब इस बार बिहार की गलियों से लेकर गांवों तक एंटी इनकंबेंसी का माहौल नजर नहीं आ रहा।20 वर्षों से राज्य की बागडोर संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता का भरोसा कायम दिख रहा है।कुरहनी विधानसभा के मतदाता सबु मिर्जा कहते हैं, “मैं आरजेडी का समर्थक हूं, पर नीतीश कुमार का विरोध करने की कोई वजह नहीं दिखती। उन्होंने बिहार को स्थिरता दी है।”वहीं मुजफ्फरपुर के मोहम्मद अमानुल्लाह का कहना है, “नीतीश किसी...
बिहार चुनाव: लखीसराय में काफिले पर हमला, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भड़के – ‘सत्ता में आएगी NDA, इनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा’
Bihar

बिहार चुनाव: लखीसराय में काफिले पर हमला, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भड़के – ‘सत्ता में आएगी NDA, इनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा’

लखीसराय: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लखीसराय में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर कथित तौर पर हमला हुआ। घटना के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि वह बिहार में जंगल राज नहीं होने देंगे। तीन बार के विधायक और लखीसराय सीट से चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने इस हमले के लिए आरजेडी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। घटना का विवरण:सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का जायजा लेने पहुंचे थे, तभी कुछ आक्रोशित लोगों ने उनके काफिले पर गोबर और मिट्टी फेंक दी। उनके पोलिंग एजेंट को वोट देने से रोकने की कोशिश भी की गई। इस घटना पर गुस्साए डिप्टी सीएम ने कहा,"ये गुंडा आरजेडी का है। सत्ता में आ रही एनडीए सरकार – इनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा। विजय सिन्हा इनकी छाती पर बुलडोजर चलाएगा।" पुलिस प्रशासन पर आरोप:सिन्हा ने लखीसराय एसपी अजय कुमार को कायर बताते हुए कार्रवाई में सुनवाई और त्वरित जवाबदेही की कमी ...
बुलडोजर की ‘नजर’ में फंसे खेसारी लाल यादव! चुनावी माहौल में बंगले पर लटक गई नगर निगम की तलवार
Bihar, Politics

बुलडोजर की ‘नजर’ में फंसे खेसारी लाल यादव! चुनावी माहौल में बंगले पर लटक गई नगर निगम की तलवार

छपरा/मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए महाराष्ट्र से चिंता भरी खबर आई है। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) ने उनके मीरा रोड स्थित बंगले में अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि अभिनेता स्वयं निर्माण नहीं हटाते हैं, तो नगर निगम का अतिक्रमण विभाग बलपूर्वक इसे ध्वस्त कर देगा। लोहे के शेड पर 'नो एंट्री' नोटिस:नगर निगम की जांच में पाया गया कि खेसारी लाल यादव के बंगले में ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर लोहे के एंगल और चादरों से अवैध शेड निर्माण किया गया है। इसके साथ ही अनुमोदित नक्शे में बदलाव भी किया गया, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वार्ड समिति ने शिकायत मिलने के बाद स्पॉट निरीक्षण किया और निर्माण अवैध पाया। अब अभिनेता को तुरंत यह निर्माण स्वयं हटाने का आदेश दिया गया है। खेसारी का...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 68 लाख से अधिक नाम हटाने के बाद मतदान शुरू, पटना समेत प्रवासी जिलों पर निगाह, क्या 60% पार होगा वोटिंग प्रतिशत?
Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 68 लाख से अधिक नाम हटाने के बाद मतदान शुरू, पटना समेत प्रवासी जिलों पर निगाह, क्या 60% पार होगा वोटिंग प्रतिशत?

पटना: बिहार में पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदाता केंद्रों पर उत्साह साफ नजर आ रहा है। राज्य में इस बार चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं – 6 और 11 नवंबर – और ये इस बात की बड़ी परीक्षा हैं कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष गहन संशोधन अभियान (SIR) से मतदाता सूचियों की शुद्धता पर कितना असर पड़ा है। कम मतदान का इतिहास और SIR का महत्वपिछली बार 2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार में मतदान प्रतिशत केवल 56.4% रहा, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 10 प्रतिशत अंक कम था। जबकि विधानसभा चुनाव 2000 में यह आंकड़ा 62.5% था।SIR अभियान से पहले मतदाता सूची में दोहराव और गलत नाम कम मतदान का प्रमुख कारण थे। अब अधिक विश्वसनीय और यथार्थवादी मतदाता सूची के साथ, मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछली बार बिहार में अंतिम बड़ी बढ़ोतरी 2015 में हुई थी, जब यह 52.6% से बढ़कर 56.8% हो गय...