न्याय तक पहुंचने का रास्ता सीधा नहीं, लंबा और घुमावदार: सुप्रीम कोर्ट के भविष्य के CJI सूर्यकांत
नई दिल्ली: भारत के भावी प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि न्याय तक पहुंचने की राह सीधी और आसान नहीं है, बल्कि यह लंबी और घुमावदार होती है। उन्होंने यह विचार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कानूनी सहायता वितरण तंत्र पर आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र में व्यक्त किए।
🔹 न्याय एक अधिकार है, आदर्श नहीं
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि ‘‘न्याय तक पहुंच’’ केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि एक अधिकार है, जिसे संस्थागत ताकत, पेशेवर क्षमता और करुणाभाव से पोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने नालसा की नई पहल कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था देश के कोने-कोने तक न्याय पहुंचाने में मददगार साबित हो रही है।
🔹 चुनौती: कानूनी सेवा को मजबूत और पेशेवर बनाना
सूर्यकांत ने बताया कि कानूनी सेवा प्राधिकरणों ने अब तक काफी काम किया है, लेकिन अब चुनौती है इसे और मजबूत...









