इथियोपिया ज्वालामुखी की राख में छिपा खजाना, रोडियम की कीमत सोने से दोगुनी
नई दिल्ली: इथियोपिया के हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) ज्वालामुखी की राख अब भारत तक पहुंच गई है। यह ज्वालामुखी 12 हजार साल के बाद रविवार को अचानक फटा। राख लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान से होते हुए दिल्ली समेत देश के कई राज्यों के आसमान में फैल गई। इस वजह से कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है।
राख में छिपी खनिज संपदाज्वालामुखी की राख जहां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है, वहीं इसमें कई महंगी और महत्वपूर्ण धातुएं भी पाई जाती हैं। राख में मुख्य रूप से सिलिकेट खनिज होते हैं और इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लेड, कैडमियम, आर्सेनिक, कॉपर, जिंक, निकिल जैसी धातुएं मौजूद होती हैं। साथ ही, सोना और चांदी की भी कुछ मात्रा राख में पाई जाती है।
सबसे महंगी धातु: रोडियमराख में एक धातु रोडियम (Rhodium) भी पाई जाती है, जिसकी कीमत सोने से लगभग दोगुनी है। यह धातु ज्वेलरी बनाने और च...









