अडानी के जुड़ते ही जेपी पावर शेयरों में रॉकेट, दो दिन में 30% उछाल
नई दिल्ली। संकट में फंसी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपी पावर) के शेयरों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अडानी ग्रुप के जुड़ने की खबर ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
शेयर की चाल
बुधवार को शेयर में करीब 18% तेजी, जबकि गुरुवार को लगभग 12% की बढ़त।
आज शुरुआती कारोबार में शेयर 22.80 रुपये पर पहुंचा।
पिछले सत्र में शेयर 20.31 रुपये पर बंद हुआ था।
क्या है वजह?
जेपी पावर की सहयोगी कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स के क्रेडिटर्स ने अडानी ग्रुप के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
यह डील करीब 1.5 अरब डॉलर की है।
अडानी एंटरप्राइजेज, उसके प्रमोटर ग्रुप या स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के माध्यम से यह योजना लागू की जा सकती है।
कंपनी की स्थिति
जयप्रकाश एसोसिएट्स संकट से जूझ रही है और यह जेपी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है।
बिजनेस के क्षेत्र: इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्...









