इंफोसिस का इतिहास का सबसे बड़ा शेयर बायबैक कल से, जानिए हर जरूरी जानकारी
बेंगलुरु: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) अपने शेयरधारकों को बड़ा मौका दे रही है। कंपनी ने 18,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की घोषणा की है, जो इंफोसिस का इतिहास का सबसे बड़ा और पांचवां बायबैक ऑफर है।
बायबैक कब शुरू होगा और कैसे होगा
इस बायबैक की प्रक्रिया गुरुवार, 20 नवंबर 2025 से शुरू होगी और बुधवार, 26 नवंबर 2025 तक चलेगी। कंपनी अपने शेयर 1,800 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदेगी। यह ऑफर उन शेयरधारकों के लिए है जिनके पास 14 नवंबर 2025 की रिकॉर्ड डेट तक शेयर थे। बायबैक टेंडर ऑफर के माध्यम से, यानी सीधे शेयरधारकों से, तय अनुपात में किया जाएगा।
बायबैक में भाग लेने की प्रक्रिया
टेंडर फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख: 26 नवंबर शाम 5 बजे तक।
शेयर का कोटा:
छोटे शेयरधारक: हर 11 शेयर पर 2 शेयर बायबैक के लिए टेंडर कर सकते हैं।
जनरल कैटेगरी शेयरधारक: ...









