बिहार चुनाव मतगणना के बीच शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी भी कमजोर शुरुआत
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। लेकिन दूसरी ओर शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका के शेयर बाजारों में गुरुवार को आई कमजोरी का सीधा असर आज भारतीय मार्केट में देखने को मिला।
सेंसेक्स–निफ्टी में बड़ी गिरावट
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 418.53 अंक यानी 0.50% टूटकर 84,060.14 पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर लाल निशान में रहे।एनएसई निफ्टी 50 भी 110 अंकों की गिरावट के साथ 25,768 पर खुला।
कौन से शेयर टूटे, कौन संभले?
सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर:
टाटा मोटर्स
इन्फोसिस
टाटा स्टील
आईटीसी
टेक महिंद्रा
मारुति सुजुकी
तेजी दिखाने वाले शेयर:
ट्रेंट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
अडानी पोर्ट्स
बजाज फाइनेंस
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में हल्की बढ़त (0.03%...









