क्रिप्टो बाजार में उठापटक: पाई नेटवर्क की उलटी दौड़, बिटकॉइन फिर दौड़ा आगे
नई दिल्ली: वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में पिछले 24 घंटे जोरदार रहे। जहां मार्केट कैप में लगभग 1.55% की तेजी दर्ज की गई, वहीं शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य भी उछला। पर इसी तेज रफ्तार बाजार में पाई नेटवर्क की चाल कमजोर पड़ती दिख रही है। हाल ही में बिटकॉइन को चुनौती देने वाली यह क्रिप्टोकरेंसी अब लगातार नीचे खिसक रही है।
बिटकॉइन की तेजी जारी
बुधवार रात 9:30 बजे बिटकॉइन 1.60% उछलकर 92,430 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक हफ्ते में यह 6% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।सिर्फ एक सप्ताह पहले बिटकॉइन में गिरावट दिखी थी और इसका मूल्य 85,000 डॉलर तक आ गया था। लेकिन ताजा उछाल ने निवेशकों को मजबूत संकेत दिए हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो अब भी बाजार की दिशा तय कर रही है।
पाई नेटवर्क में गिरावट क्यों?
पिछले महीने जोरदार तेजी के बाद पाई नेटवर्क दिसंबर में लगातार फिसल रहा है।
पिछले 24...









