8th Pay Commission News: आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सरकार ने DA मर्ज करने की मांग ठुकराई
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन कर दिया गया है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों ने महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन में मर्ज करने की मांग तेज कर दी थी। वर्तमान में DA 58% है और यह जनवरी 2024 में ही 50% का स्तर पार कर चुका था। कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से इस बढ़े हुए DA को मूल वेतन में जोड़ने की मांग कर रहे थे।
लेकिन कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खबर है कि सरकार ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।
सरकार का स्पष्ट बयान
लोकसभा में सांसद आनंद भदौरिया के सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि—
“सरकार के पास DA को मूल वेतन में मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार इस मामले पर किसी भी तरह की योजना पर विचार नहीं कर रही है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार DA को हर साल दो बार संशोधि...









